फरीदाबाद, फरवरी 26 -- दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बल्लभगढ़ नगर निगम ने अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ सीलिंग अभियान शुरू किया है। पहले दिन 44 ओयो होटलों को सील किया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई सीलिंग की कार्रवाई शाम 4 बजे तक चली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस दौरान निगम की टीम के साथ पुलिस तैनात रही। हालांकि कहीं भी इस कार्रवाई के खिलाफ ज्यादा विरोध देखने को नहीं मिला। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदौरिया की निगरानी में सीलिंग की कार्रवाई रेलवे स्टेशन रोड, नवलू कॉलोनी से शुरू कार्रवाई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार भूमिका लंबा मौके पर मौजूद रहीं। गौरतलब है कि उपरोक्त कॉलोनी के लोगों ने होटलों की जांच करने की मांग की गई थी। इस बाबत लोगों ने नगर निगम में शिकायत भी की थी। उसी आधार पर निगम ने छह माह ...