फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद में एक और सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस से मौत हो गई। सेक्टर-19 में गुरुवार दोपहर सीवर की सफाई करने उतरे 50 वर्षीय सीवरमैन जोगिंदर पहलवान की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वह गांव औरंगाबाद, पलवल का रहने वाला था। वहीं, तीन दिन में तीसरे सफाई कर्मचारी की मौत से नगर निगम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिन पहले मुजेसर थाना क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट-1 में भी सिविल ट्रीटमेंट प्लांट में चैन लगाने गए दो युवक अमन और आकाश की भी इसी तरीके हादसे में मौत हो गई थी। सुरक्षा में गंभीर चूक से सफाई कर्मचारियों की मौत होने से नगर निगम के कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों में रोष गहरा गया है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद : ने...