फरीदाबाद, मई 30 -- फरीदाबाद के सेक्टर-11 में अवैध तरीके से बने दो बैंक्वेट हॉल पर नगर निगम ने शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। शनिवार को भी शहर में बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। हालांकि, पुलिस और निगम अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है यह तोड़फोड़ किन इलाकों में होगी। ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-11 में बनाए जा रहे बैंक्वेट हॉल में बिना स्वीकृति निर्माण कार्य किया जा रहा था। निगम की ओर से पहले संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माण जारी रहने पर प्रवर्तन शाखा ने कार्रवाई अमल में लाई। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड अगले महीने से होगा टोल फ्री? 12 जून को खत्म हो रहा करार टी...