फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद की भारत कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर घर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, भारत कॉलोनी में एक मकान की दीवार शनिवार सुबह अचानक से बगल में स्थित हंस मेमोरियल स्कूल के ऊपर जा गिरी। इस घटना में स्कूल की छत टूटने से एक क्लासरूम के अंदर पढ़ रहे 10 बच्चे चोट लगने से घायल हो गए। इस हादसे में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हुए, जिनके सिर में चोट आई है। सभी घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद छात्रों को घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- प्यार की खौफनाक सजा! राजस्थान के खिलाड़ी का अपहरण, 3 दिन टॉर्चर कर मार डाला हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। उस समय छात्र अपनी क्...