फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड पर सुनार की दुकान में हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपी धर्मवीर को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई में आरोपी के एक पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर घायल हालत में बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ 11 मार्च को सरूरपुर इलाके में एक सुनार की दुकान से 350 ग्राम सोने के जेवरात लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि इस वारदात में धर्मवीर अपने दो साथियों के साथ शामिल था। पुलिस पहले ही इस मामले में आरोपी के दो साथियों साकिब और जाबेद को गिरफ्तार कर चुकी है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बड़ा हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.