फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वालों में तीन इंस्पेक्टर, तीन एएसआई और दो ईएसआई शामिल हैं। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में आमजन की सुरक्षा और सेवा में अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.