फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ में प्रिंटर खराब
फरीदाबाद, जून 26 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ कार्यालय में पिछले कई दिनों से प्रिंटर खराब होने के कारण करदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गृह कर जमा कराने के बाद लोगों को प्रिंटेड रसीद देने के बजाय कर्मचारियों द्वारा रसीद की फोटो उनके मोबाइल में खींचकर भेजी या देकर काम चलाया जा रहा है। इस अव्यवस्था से रोजाना कार्यालय आने वाले लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर निगम बल्लभगढ़ में दो जोन होने के बावजूद कर जमा करने के लिए खिड़की पर केवल एक ही कंप्यूटर और एक ही कर्मचारी की व्यवस्था है। इसी काउंटर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गृह कर जमा कराने पहुंचते हैं। एक हजार रुपये या उससे अधिक कर जमा करने वाले लोगों को भी प्रिंटेड रसीद नहीं मिल रही है, जिससे भविष्य में भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रखने को लेकर लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.