नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए डिजिटल तकनीक मार्गदर्शक बनेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे लेकर एक्सप्रेसवे से जुड़ी जानकारियां आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए हैं। मोबाइल फोन से कोड को स्कैन करते ही एक्सप्रेसवे परियोजना से संबंधित सभी उपलब्ध जानकारियां डिजिटल माध्यम से सेकेंडों में देखी जा सकेंगी, जिससे लोगों को एक्सप्रेसवे की विशेषताओं, निर्माण संबंधी विवरण और परियोजना के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में आसानी होगी। हालांकि, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अभी चालू नहीं हुआ है।फरीदाबाद से जेवर तक बन रहा एक्सप्रेसवे स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सेक्टर-65 से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा ह...