फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद में चलती एंबुलेंस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दोनों आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली है। नीमका जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई गई जिसमें पीड़िता ने 10 अन्य बंदियों के बीच खड़े दोनों आरोपियों को स्पष्ट रूप से पहचान लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल इको वैन एंबुलेंस को पहले ही जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में सामुहिक दुष्कर्म की शिकार 25 साल की महिला ने शिनाख्त परेड के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस को इस मामले में काफी सबूत मिल गए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी। नीमका जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.