फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर सफर करने वाले लोगों को जल्द ही यहां लगने वाले टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। इस रोड पर टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी के साथ हुआ 17 साल पुराना करार 12 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में इस रोड के टोल मुक्त होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे हर दिन यहां से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को टोल टैक्स और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में यात्रा अनुभव बदल देंगी ये 7 सड़क परियोजनाएं, जाम का झाम होगा खत्म गुरुग्राम और फरीदाबाद रोड पर रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा वाहन आवाजाही करते हैं। इनमें कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी, औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग शामिल हैं। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुग्राम की सीमा में बने टोल प्लाजा की वजह से शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। ह...