फरीदाबाद, मार्च 3 -- हरियाणा सरकार ने पर्यावरण की रक्षा और औद्योगिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए फरीदाबाद में 926.96 करोड़ रुपये की लागत से 3 आधुनिक वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। ये संयंत्र फरीदाबाद के 3 गांवों में लगेंगे। इनकी कुल क्षमता लाखों लीटर प्रतिदिन होगी। इस परियोजना का मकसद इंडस्ट्रियल इलाकों से निकलने वाले प्रदूषित जल को साफ करना है। इसके बजट और जिम्मेदारी को विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बांट दी गई है। यह पहल फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और पर्यावरण के बीच एक मजबूत संतुलन बनाने में मदद करेगी।926 करोड़ 96 लाख रुपये की परियोजनाएं एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और इंडस्ट्रियल इलाकों के गंदे पानी को साफ करने की योजना बना रही है। फरीदाबाद में 3 वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प...