फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद शहर के सराय थाना क्षेत्र में सेक्टर-37 के पास स्थित एक ओयो होटल में युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की वजह जानने के लिए होटल स्टाफ से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय युवक अपने एक परिचित से मिलने के लिए होटल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चु...