फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद की पांच सेक्टरों की वर्षों पुरानी मार्केट को दिल्ली की सरोजनी नगर ओर कनॉट प्लेस मार्केट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जर्जर सड़कें के स्थान नई सड़कें बनाई जाएगी, जलभराव रोकने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी और पार्किंग समस्या से राहत दिलाई जाएगी। इन बाजारों में हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। स्मार्ट टाइलें बिछाने के साथ ही आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे ग्राहकों ओर कारोबारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के सबसे पुराने सेक्टरों ने शामिल सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-11, सेक्टर-16ए और सेक्टर-19ए की मार्केटों को 20 से 25 साल पहले बनाया गया था। यहां सैकड़ों दुकानें है। देखरेख के अभाव में इन मार्केट की हालत बहुत खराब है। जिससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ता है।...