फरीदाबाद के 200 प्राइवेट स्कूलों पर मान्यता रद्द होने का संकट, क्यों लटकी तलवार?
फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- फरीदाबाद जिले के करीब 200 निजी स्कूलों पर मान्यता रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है। इन स्कूलों ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए अनिवार्य फॉर्म-6 की जानकारी शिक्षा विभाग के एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से फॉर्म-6 भरने के लिए नौ सितंबर तक का समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में स्कूलों द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर अब शिक्षा विभाग ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर फॉर्म-6 नहीं भरने का कारण पूछा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी मान्यता के संबंध में कार्रवाई की जा सकती है। निजी स्कूलों के लिए प्रत्येक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होता है। इसके माध्यम से स्कूलों को विद्यार्थियों से ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.