फरीदाबाद के सेक्टर-48 में नागरिक सुविधा केंद्र बनेगा
फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नागरिक सुविधाओं के लिए नगर निगम के चक्कर काटने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से सेक्टर 48 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा, निगम की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले महीने से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। जिससे सेक्टर के हजारों लोगों को लाभ होगा। सेक्टर में अभी कोई नागरिक सुविधा केंद्र नहीं है। ऐसे में छोटे-छोटे कामों के लिए स्थानीय लोगों को ओल्ड फरीदाबाद स्थित निगम कार्यालय या बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। नागरिक सुविधा केंद्र बनने के बाद इन समस्याओं में काफी हद तक कमी आएगी। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा केंद्र वार्ड नंबर-17 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-48 के बूस्टिंग स्टेशन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.