फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद जिले के सारन थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। 12 वर्षीय छात्र को सहपाठियों ने बहाने से बाथरूम में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी ही कक्षा के दो छात्र जिनकी उम्र करीब 14 से 15 साल बताई जा रही है, उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के बाथरूम में उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चा काफी घबराया हुआ था। उसने उसी दिन घर पर किसी को कुछ नहीं बताया और अगले दिन भी स्कूल जाने से बचता रहा। बाद में उसने परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग उसे लेकर सारन थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। यह भी प...