फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और इस सेक्टर में दूर होगी पानी की किल्लत, नगर निगम ट्यूबवेल लगाएगा
फरीदाबाद, मई 27 -- पेयजल समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से दोनों क्षेत्रों में चार नए छोटे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। लोगों को नियमित रूप से पानी मिल सकेगा। इस योजना पर अगले महीने से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।चार-चार दिनों में पानी की आपूर्ति हो रही भीषण गर्मी के साथ ही वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात यह है कि चार-चार दिनों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। उसका भी को कोई समय निधारित नहीं है। कभी रात तीन बजे आता है तो कभी सुबह 11 बजे सप्लाई चलती है। वहीं, लंबे समय से इन इलाकों में पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही थीं। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.