केशव भारद्वाज, मार्च 15 -- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने सुरक्षा कारणों से मोहना गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के यमुना पुल पर बने बांध से रास्ता देने से मना कर दिया है। फरीदाबाद के सेक्टर-65 से नोएडा एयरपोर्ट तक बन रहे इस छह लेन के पुल को बाढ़ से बचाने के लिए यह बांध बनाया जा रहा है। अधिकारियों का तर्क है कि यदि बांध पर रास्ता दिया गया तो इससे पुल के पिलरों को नुकसान पहुंच सकता है जिससे भविष्य में गांव में भी बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। सुरक्षा और बांध की मजबूती के लिए आवाजाही रोकना जरूरी है।क्या वजह? उक्त डेवलपमेंट से अवगत अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए मोहना गांव में बनाए जा रहे यमुना पुल के बांध पर रास्ता नहीं देगा। तर्क दिया जा रहा है कि रास्ता देने के बाद ...