फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद में जिला नगर योजनाकार (इन्फोर्समेंट) विभाग ने शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने मलेरना गांव के राजस्व क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों और फार्महाउस को ध्वस्त किया गया। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कर दिया। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में फिर बुलडोजर ऐक्शन, 200 से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए गएलोगों ने नोटिस को अनदेखा किया डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि मलेरना गांव के आसपास अवैध कॉलोनी विकसित करने की सूचना मिली थी। वहां फार्म हाउस बनाए जा रहे थे। सूचना के आधार पर जांच कराई गई, लोगों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के आदे...