फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह नौ बजे से शुक्रवार रात नौ बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल की पेयजल सप्लाई लाइन नंबर-1 को 36 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। यह शटडाउन सेक्टर-64-65 डिवाइडिंग रोड के पास मुंबई एक्सप्रेसवे पर पाइप लाइन कनेक्शन के कार्य के चलते किया जा रहा है। एफएमडीए के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 600 एमएम डीआई पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन जोड़ने के लिए यह शटडाउन जरूरी है। इस दौरान सेक्टर-22, 23, 25, 55, 58 के अलावा गौंछी, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, उंचागांव, मिल्क प्लांट और प्रेम नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.