फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण रोधी अभियान जारी रहा। आरआरटीएस कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के रास्ते में आ रहे अवैध निर्माणों को गिराकर मलबा हटाया गया। दूसरे दिन भी पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख रास्ते बंद रखे जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। कुछ लोग मकान खाली करते नजर आए। रविवार दिनभर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। प्रभावित क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहने और प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग से आवाजाही में परेशानी हुई। आसपास लोगों में चिंता देखी गई कि कहीं उनके मकानों पर भी निगम बुलडोजर ऐक्शन ना ले ले। दूसरे दिन भी कुछ लोग एहतियात के तौर पर अपना सामान समेटते देखे गए। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि उक्त कार्रव...