फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद की इंडस्ट्रियल फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल और जहरीला पानी अब सीधे यमुना तक पहुंचने से रोकने की तैयारी है। इसके लिए जिले में 3 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) लगाए जाएंगे। इन तीनों प्लांट की कुल क्षमता 90 MLD होगी। इन्हें तैयार करने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक, इन प्लांट में इंडस्ट्रियल इलाकों से आने वाले केमिकल युक्त पानी को ट्रीट किया जाएगा, ताकि प्रदूषित पानी यमुना और उससे जुड़ी नहरों में न पहुंचे। फरीदाबाद में करीब 30 हजार इंडस्ट्रियल फैक्ट्रियां हैं। इनमें कई फैक्ट्रियां केमिकल, डाइंग और एल्युमीनियम से जुड़े काम करती हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन औद्योगिक इकाइयों से रोजाना 60 MLD से ज्यादा अपशिष्ट पानी निकलने का अनुमान है। कई उद्योगों ने अपनी क्षमत...