फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में इस बार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की स्टोन डस्ट पेंटिंग पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। ये पेंटिंग न केवल अपनी अनूठी कला के कारण चर्चा में हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दे रही हैं। जिले की दयालबाग कॉलोनी निवासी कलाकार सूरज पिछले कई वर्षों से सूरजकुंड मेले में अपनी स्टोन डस्ट पेंटिंग लेकर पहुंच रहे हैं और हर बार उनकी कला लोगों को चौंकाने के साथ प्रेरित भी कर रही है। सूरज बताते हैं कि उन्होंने बेकार समझी जाने वाली स्टोन डस्ट को कला का माध्यम बनाकर उसे नई पहचान दी है। वर्ष 2010 में उनके इस नवाचार और पर्यावरण हितैषी कला को देखते हुए सरकार की ओर से उन्हें ीराष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। स्टोन डस्ट पेंटिंग बनाने की प्रक्रिया भी काफी रोचक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.