फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- फरीदाबाद शहर के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों को 27 सितंबर को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर 24 घंटे के लिए आंशिक वाटर सप्लाई शटडाउन की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, एफएमडीए की तरफ से आज रेनीवेल की लाइन नंबर एक को मुख्य लाइन से जोड़ने का अंतिम कनेक्शन कार्य किया जाएगा। इसके चलते फरीदाबाद शहर के करीब 20 इलाकों में रविवार को पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। इससे इन इलाकों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में एफएमडीए ने लोगों से पहले से ही जरूरत के मुताबिक पानी भरकर रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के 25 से अधिक सेक्टरों में 2 दिन रहेगा पानी का संकट, जानें कब से कटौती एफएमडीए द्वारा पिछले दिनों बल्लभगढ़ में...