धनंजय चौहान, फरवरी 16 -- फरीदाबाद के सेक्टर-24 मुजेसर स्थित एक वर्कशॉप में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग ने केमीकल से भरे ड्रमों को चपेट में ले लिया जिससे करीब 20 मिनट तक लगातार धमाके होते रहे और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। डर के मारे लोग भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में 20 से अधिक वाहन जलकर राख हो गए। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।धमाके इतने तेज थे जैसे लगा भूकंप आ गया हो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके इतने तेज थे कि लगा जैसे भूकंप आ गया हो। लोगों ने बताया कि धमाकों से एक किलोमीटर दूर तक जमीन में कंपन महसूस किया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी कमल मोहन ने बताया कि जिस वर्कशॉप में धमाका हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.