फरीदाबाद, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा में मंझावली पुल से आगे अधूरी पड़ी सड़क से गड्ढे में गिरकर फरीदाबाद के बाइक सवार एक मैनेजर की मौत हो गई। रविवार पूरी रात वह गड्ढे में ही पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। फरीदाबाद एनआईटी वन में 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी परिवार के साथ रहते थे। वह वहां एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। दनकौर पुलिस के मुताबिक, मैनेजर रविवार को तिगांव में स्विमिंग पूल में नहाने के लिए आए थे। इसके बाद रात को वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह रास्ता भटक गए और फरीदाबाद की तरफ जाने के बजाय दनकौर की तरफ मुड़ गए। मंझावली पुल पार करने के बाद वह बाइक समेत अधूरी पड़ी सड़क से करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरे। यह भी पढ़ें- 'मेरा बेटा मदद मांग चिल्ला रहा था, लोग वीड...