फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- एसजीएम नगर के एफ ब्लॉक स्थित एक वर्कशॉप में गुरुवार सुबह अचानक जोरदार धमाका होने के बाद आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि वर्कशॉप की छत तक उड़ गई और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना में करीब तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-21डी चौकी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.