फरीदाबाद: प्रेमिका के किराए के कमरे में मिली पेंटर की सड़ी-गली लाश, गर्दन पर मिले चोट के निशान
पीटीआई, जुलाई 30 -- हरियाणा के फरीदाबाद में एक 36 वर्षीय पेंटर का सड़ा-गला शव उसकी प्रेमिका के किराए के कमरे से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार का निशान मिला है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सदाकत अली के रूप में हुई है। वह पिछले चार महीने से फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में किराए पर रह रहा था और ओमैक्स सोसायटी में पेंटर का काम करता था। उसी मकान में मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली अनीता भी किराए पर रहती थी। वह ओमैक्स सोसायटी में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। साथ रहने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। मकान मालिक को इसकी जानकारी मिलने पर अनीता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.