केशव भारद्वाज, मई 3 -- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी एक डॉक्टर ने सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बावजूद करीब 3 घंटे तक गोताखोरों के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। घटना के करीब 19 घंटे बीतने पर भी डॉक्टर का कुछ पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव हाल बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी डॉक्टर सचिन अपनी पत्नी मंजू और बच्चों के साथ ग्रेटर फरीदाबाद की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में अपनी बहन के यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहां से वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे।पुल के ऊपर से छलांग करीब 7:45 पर जब वे सेक्टर-17 स्थित पुल के पास से पहुंचे तो उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। गाड़...