बरेली, फरवरी 27 -- फरीदपुर, संवाददाता। घर से लापता फरीदपुर के किराना कारोबारी का शव बिथरी चैनपुर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास मिला। कपड़ों की तलाशी के बाद कारोबारी के शव की शिनाख्त की गई। परिजनों ने दुकान से ले जाकर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव के पास से जहरीले पदार्थ की शीशी बरामद की है। पुलिस ने कारोबारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरीदपुर के मोहल्ला महादेव निवासी किशन लाल (41) की रामलीला ग्राउंड के सामने किराने की दुकान चलाते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह 10:00 बजे किशनलाल अपनी दुकान पर गए लेकिन शाम तक नहीं लौटे। परिवार के लोग उन्हें खोजने में जुटे थे। गुरुवार को बिथरी चैनपुर की ट्रांसपोर्ट चौकी पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया। तलाशी के दौरान कपड़ों से मिले अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.