फरीदपुर सीएचसी में नियमित टीकाकरण पर कार्यशाला
बरेली, जुलाई 30 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग, आरआईएमपी, छूटे हुए बच्चों की पहचान और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने फील्ड स्तर की चुनौतियों, अभिलेख संधारण और बेहतर निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यशाला में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, आशुतोष कुमार, ब्लॉक मॉनिटर वीरपाल, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.