सीवान, अप्रैल 30 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बारात में आए एक युवक के साथ मारपीट और फायरिंग की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर निवासी अमितेश कुमार सिंह ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि वह 27 अप्रैल की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ फरीदपुर गांव में बारात में शामिल होने आए थे। देर रात बारात से लौटते समय फरीदपुर तिनमुहानी के पास पहले से घात लगाए सात से आठ की संख्या में हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और पकड़कर बेरहमी से मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान टाउन थाना क्षेत्र के राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.