अलीगढ़, मार्च 22 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जल्लूपुर सीहोर के माजरा फरीदपुर में शनिवार शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रथम पक्ष के रफान, मुहीम अहमद और भोला तथा द्वितीय पक्ष के अफजाल, यासीन और रोनिश के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में बढ़ गई। पथराव के दौरान आसिम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका पैर टूट गया। इसके अलावा आकिल और सलमान भी जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पनैठी वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.