बरेली, फरवरी 18 -- फरीदपुर, संवाददाता। अतिक्रमण की वजह से फरीदपुर के अंदर हाईवे पर तीन घंटे जाम रहा। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ठेलों को हटवा कर जाम खुलवाया। व्यापारियों ने नगर पालिका से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग की है। फरीदपुर में हाईवे पर दोनों और मार्केट है। तमाम लोगों ने दुकान के आगे हाईवे तक ठेले और फड़ लगा लिए हैं। अतिक्रमण की वजह से लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा था। बीते दिनों नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाया।अभियान चलाने के दूसरे दिन दोबारा लोगों ने दुकान लगा कर हाईवे तक अतिक्रमण कर लिया। मंगलवार सुबह से ही तमाम ठेले और फड़ हाईवे तक लगा लिए। दोपहर 12:00 स्कूली बच्चों की बसें निकल रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया। कई किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाईवे से ठेले और फड़ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.