बरेली, अप्रैल 7 -- फरीदपुर/भुता। भुता रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ड्राइवरों को निकाल कर अस्पताल भेजा। मंगलवार को फरीदपुर भुता रोड पर डीसीएम और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में फंस गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने ट्रक और डीसीएम में फंसे ड्राइवर को निकाला। डीसीएम चालक सलीम निवासी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक इरफान पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकता घायलों को उपचार दिलाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.