बरेली, मार्च 11 -- फरीदपुर ब्लॉक के 17 शिक्षकों की ओर से अधिक हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) लेने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद ये शिक्षक कोर्ट चले गए और उन्हें स्टे मिल गया। इसके बाद बीएसए ने 27 फरवरी को उनके वेतन जारी करने के आदेश किए, लेकिन उनका तो वेतन नहीं आया। इसके साथ ही पूरे फरीदपुर ब्लॉक के 500 शिक्षकों का वेतन रुक गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि ऐसे में जो शिक्षक लोन चुकाने के लिए ईएमआई देते हैं, वे परेशान हैं। वहीं मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राजेश कुमार ने बताया कि वेतन बिल सिस्टम में लॉक हो गया है। मामले की जानकारी निदेशालय को दी गई है। निदेशालय स्तर पर ही मामला लंबित हैं। तीन लेटर इस मामले में लिखे जा चुके हैं। निदेशालय से अनलॉक होते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.