बरेली, मई 14 -- फरीदपुर,। बिजली सप्लाई बाधित होने से नाराज लोगों ने ट्रांसमिशन कक्ष में घुसकर हंगामा किया। उत्तेजित लोगों ने एसडीओ से नोकझोंक की और उनकी कार पर डंडे मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। टीमें बिजली सप्लाई बहाल करने पर जुटी हैं। अंधरपुरा के 33 केवीए बिजली घर से फरीदपुर के बिजली घर को बिजली सप्लाई दी जाती है। निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए टाउन और देहात की लिए अलग-अलग लाइन बनाई गईं हैं। बुधवार को आंधी की वजह से टाउन और देहात की लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। अंधरपुरा से फरीदपुर टाउन को आने वाली ट्रांसमिशन लाइन के कई खंभे टूट गए। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी के लिए त्रिवेणीपुरम उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन बुधवार रात और गुरुवार दिनभर टीमों ने देहात की ट्रांसमिशन लाइन को ठीक किया। जिसके बाद देहात की लाइन को जोड़कर टाउन की बिजली ...