बरेली, मार्च 8 -- फरीदपुर। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर फरीदपुर टोल प्लाजा पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।   शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली- सीतापुर परियोजना के प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार, मुख्य अतिथि शाहजहांपुर डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने किया। महिला सब इंस्पेक्टर मानसी हुड्डा और शिक्षिका लक्ष्मी का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा की आज महिलाएं समाज में हर जगह अपनी भूमिका अच्छे से निभा रही हैं। उन्होंने टोल प्लाजा पर काम कर रही महिलाओं की सराहना की। इस दौरान टोल प्लाजा प्रबंधक कासिम खान, एचआर शुभम तिवारी, मेंटिनेस मैनेजर सतेंद्र चौधरी समेत स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...