बरेली, दिसम्बर 24 -- फरीदपुर। लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा मंगलवार को लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। टोल प्लाजा का सिस्टम अपडेट किए जाने के दौरान दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। आठ में से तीन बूथ पर मोबाइल से फास्टैग स्कैन कर वाहनों से टोल टैक्स वसूलकर निकाला गया। इस दौरान टोल प्लाजा पार करने में एक वाहन को करीब एक घंटे का समय लगा। सुबह दस बजे शुरू हुआ अपडेशन का काम शाम करीब पांच बजे पूरा हो पाया। फरीदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह दस बजे नया वर्जन अपडेट किए जाने का काम शुरू किया गया तो वाहनों के फास्टैग स्कैन होना बंद हो गए। इससे टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंस गए। कड़ाके की ठंड के लोग परेशान होते रहे। इस दौरान दोनों ओर के आठ में से पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.