बरेली, मार्च 31 -- ग्राम रायपुर हंस निवासी अभय प्रताप सिंह तोमर पुत्र कुलवीर सिंह ने प्रथम प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 24 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया। अभय प्रताप सिंह तोमर की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सम्भल जिले के कस्बा गवां के हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज से हुई है। अभय प्रताप सिंह तोमर ने इससे पहले प्रथम प्रयास 2020 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट जेआरएफ के लिए भी उत्तीर्ण की।अभय प्रताप सिंह तोमर ने पीसीएस 24 में सफलता का मुख्य कारण सेल्फ स्टडी को बताया क्योंकि उन्होंने इस परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के क्वालीफाई करके नायब तहसीलदार जैसे उच्च प्रशासनिक पद को प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...