बरेली, मई 3 -- फरीदपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद फरीदपुर के पूर्व चेयरमैन हरिओम गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतक, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओें ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। शाम 4:00 बजे पूर्व पालिका अध्यक्ष हरिओम गुप्ता का मोहल्ला फर्रखपुर के श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया।नगर के मोहल्ला फर्रखपुर के हरिओम गुप्ता बड़े ही मृदुभाषी थे। वह फरीदपुर के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे। उसके बाद उनकी पत्नी माया गुप्ता एवं पुत्रवधू पूनम गुप्ता अध्यक्ष रही। शनिवार सुबह हरिओम गुप्ता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- जोगबनी कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.