बरेली, जून 8 -- फरीदपुर। कातिब की सीट से महिला का पर्स उठाकर भागे किशोर को लोगों ने पकड़ लिया। भरी तहसील में उसे लोहे के एंगल से बांधकर पीटा गया। लोगों ने किशोर को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। किशोर का रस्सी में बंधा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को भुता के मलुवा गांव के वैभव मिश्रा जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए फरीदपुर की तहसील में आए थे। उनके साथ घर की महिलाएं थीं। वह रजिस्ट्री कार्यालय के पास स्थित एक कातिब की सीट पर बैठकर रजिस्ट्री के अभिलेख तैयार करा रहे थे। इसी दौरान 13 वर्षीय किशोर ने वैभव मिश्रा के साथ आई महिला का पर्स उठा लिया और वह भागने की कोशिश करने लगा। यह भी पढ़ें- फरीदपुर कचहरी में किशोर को रस्सी में बांधकर पीटा कचहरी की भीड़ ने किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद किशोर को लोहे के एंगल से बांध दिया। कई लोगों...