छपरा, मई 8 -- 14 तरैया फरीदपुरा बाजार टोला मिडिल स्कूल में शुक्रवार को एक कमरे में दो वर्ग के बैठे बच्चे तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के फरीदपुरा बाजार टोला स्थित मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है, लेकिन यहां मात्र चार शिक्षक कार्यरत हैं। बताया जाता है कि कक्षा एक से पांच तक के लिए ही चार शिक्षक उपलब्ध हैं, जबकि कक्षा छह से आठ तक के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। इसके कारण गणित, विज्ञान, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी व अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। छात्र-छात्राओं आरती कुमारी, श्रुति कुमारी, राजा कुमार एवं प्रिंस कुमार ने बताया कि विद्यालय में जो शिक्षक उपलब्ध हैं, वही पढ़ाते हैं बाकी पढ़ाई के लिए उन्हें कोचिंग का सहारा लेना प...