फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- फरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह ससुरालीजन जागे तो पता चल सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। 25 वर्षीय शिवानी की शादी एक साल पूर्व नगला सुखी निवासी दीपक उर्फ छोटू के साथ शादी हुई थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गई। रात में उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह पांच बजे पति जागा तो उसने शिवानी को भी उठने के लिए कहा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ समय बाद उसने फिर से जागने को कहा, कोई हलचल नहीं हुई। जानकारी होने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.