फिरोजाबाद, मार्च 12 -- थाना फरिहा क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। बाद में परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। गांव सुनाव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह को सर्दी बुखार था। वह एक युवक के साथ फरिहा में एक झोलाछाप के यहां पहुंचा। परिजनों ने बताया कि झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कारण युवक का शरीर नीला पड़ गया। जिससे उसकी उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दुकान पर जमकर हंगामा काटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.