फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- फरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम मंदिर के निकट खेलते समय बालक तालाब में गिर गया। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव गड़ोरा निवासी करन सिंह का ढ़ाई वर्षीय पुत्र पीयूष बुधवार देर शाम घर के पास बने मंदिर में खेल रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ लोग उसकी तलाश करने के लिए तालाब में उतर गए। एक गहरे गड्ढे में से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...