बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। लोगों को संकट से उबराने के लिए खुद की जान की बाजी लगाकर कर्तव्य निभाने वाले पुलिस जवान खुद दहशत में हैं। जनपद में ज्यादातर पुलिस चौकी और थानों के भवन व आवास जर्जर व खंडहर हैं। वहां रात दिन रहकर पुलिस कर्मी ड्यूटी निभा रहे हैं। बारिश होने पर पुलिस चौकी व व थानों की छतें टपकती हैं। दीवारों में दरारें हैं। पुलिस चौकियां कहीं जर्जर भवनों में तो कहीं खंडहर हो चुके अन्य विभागों के भवनों में संचालित हो रही हैं। दहशत इतनी है दरोगा व सिपाही अक्सर फील्ड के बहाने बाहर रहते हैं और कुर्सी की रखवाली पीआरडी जवान करते हैं। फरियादी भी समस्या लेकर आते हैं तो दीवारों की दरारें और जर्जर छत देखकर भय खाते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं न्याय मिलने से पहले चौकी की दीवारें कब्र न बन जाएं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार को पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.