लखनऊ, मार्च 23 -- मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम विशाख जी एक्शन मोड में नजर आए। लापरवाही बरतने वाले जल निगम के अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ अपात्र पेंशन धारकों से पैसा वसूली करने का आदेश जारी किया। साथ ही शौचालय पर तैनात संविदाकर्मी को बिना नोटिस निकाले जाने पर ईओ फटकार लगाई। मोहनलालगंज कस्बे में रहने वाले अनुपम मिश्रा ने बताया कि तीन महीने से उतरांवा के सैदापुर में जल निगम अधिकारियों की लापरवाही से जलआपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारी कोई कार्रवाई नही कर रहे, जिस पर डीएम नाराज हो गए। उन्होने पूरे मामले में सीडीओ को जांच के आदेश देने के साथ जल निगम के अवर अभियंता, सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई...