फरियादी को पीटने के मामले में प्रभारी निरीक्षक और दरोगा पर गिरी गाज, SSP ने दोनों को किया सस्पेंड
बिसौली-बदायूं, मार्च 28 -- Badaun News: यूपी के बदायूं जिले की बिसौली कोतवाली में आए एक नेत्रहीन फरियादी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हुआ तो दो दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ बिसौली संजीव कुमार को सौंपी गई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव न्योली निवासी नेत्रहीन मोरपाल ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले मोहम्मदपुर मई के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में सोमेश और सूरजपाल घायल हुए थे। इस मामले में कार्रवाई न होने पर वह 26 मार्च को शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.