गोपालगंज, मई 4 -- सिधवलिया। सिधवलिया अंचल कार्यालय में सोमवार को जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। अंचल कार्यालय तो खुला रहा, लेकिन संबंधित अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं। सुबह से शाम तक दर्जनों लोग अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार कबीरपुर निवासी राजकुमार, जलालपुर के सुरेंद्र बैठा सहित कई लोग जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे। फरियादियों का कहना था कि घंटों इंतजार के बावजूद कोई अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे जिला पदाधिकारी के साथ बैठक में व्यस्त हैं। अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर फरियादियों में नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.